खंडवा| इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर बाइक सवार एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। छैगांव माखन पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम भोगांव ब्रिज पर छिरवेल निवासी अनिल (35) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें अनिल की मौत हो गई। मर्ग कायम कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।


