आत्मानंद स्कूल तोकापाल का परीक्षा परिणाम आज

तोकापाल| स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया है। परीक्षा परिणाम घोषित करने के पूर्व सुबह 9 से 10 बजे तक प्राचार्य, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं पालकों के बीच चर्चा की जाएगी। इस चर्चा में संस्था के वर्ष भर के क्रियाकलाप के बारे में अवगत कराया जाएगा। आगामी शिक्षा सत्र के लिए उपस्थित सभी लोगों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं। ओपन मीट के पश्चात सुबह 10 से 10:45 बजे के बीच सभी स्थानीय परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा ने बताया कि यहां के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के साथ-साथ विशेष उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। प्रतिवर्ष नवोदय विद्यालय में भी यहां के विद्यार्थी चयनित होते हैं। शासन से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार अभी भी प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है जिसकी अंतिम तिथि 5 मई है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी ओपन मीट में दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *