भास्कर न्यूज | जशपुरनगर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा का कक्षा दसवीं और बारहवीं में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में शत-प्रतिशत परिणाम रहा है। अंग्रेजी माध्यम में कक्षा दसवीं के 47 सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें दीक्षा दास ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा बारहवीं में 58 विद्यार्थियों में से 57 प्रथम श्रेणी और 1 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। माही गुप्ता ने 91.6 प्रतिशत के साथ प्रथम, पलक जायसवाल ने 91.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय और अनीता यादव ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी माध्यम में कक्षा दसवीं के 58 विद्यार्थियों में से 42 प्रथम श्रेणी और 16 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा बारहवीं में 110 विद्यार्थियों में से 84 प्रथम श्रेणी और 26 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। दोनों माध्यमों में कक्षा दसवीं के 29 और कक्षा बारहवीं के 33 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्राचार्य सुदर्शन सिंह पटेल ने सभी विद्यार्थियों और शैक्षणिक स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।


