भास्कर न्यूज | बाराद्वार. ग्रीन फील्ड हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। कक्षा दसवीं में मनीष तम्बोली ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डिकेश पटेल ने 95.5, योगेश राठौर 95, मनीष साहू 94.5, प्रिया भानु 94, खिलाड़ी साहू 93, प्रगति चन्द्रा 93, सुधांशु नेताम 92.5, दिव्या रंजन 92, प्रज्ञा राठौर 91.5 और आयुश बरेठ ने 90.5 प्रतिशत अंक हासिल किए।nnकक्षा 12वीं में प्रिया साहू ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित किए। युगांधरा पटेल ने 90, सौम्या उपाध्याय 85, दामिनी मानिकपुरी 82, बलराम साहू 81, नीलम चंद्रा 81 और भूमिका साहू ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।nnविद्यालय संचालक मंडल के चितरंजन पटेल, राजेश शर्मा, नवनीत शर्मा और सभी शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजेश शर्मा ने बताया कि छात्रों और शिक्षकों की मेहनत से ही परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत आया है। अच्छे अंकों से पास होने पर छात्रों, पालकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।


