लोहंडीगुड़ा| लोहंडीगुड़ा के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए 5 मई तक रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसके आधार पर 10 मई को सुबह 11 बजे संस्था परिसर में कक्षा पहली के लिए लॉटरी पद्धति से रिक्त 50 सीटों के लिए बच्चों का चयन किया गया।


