आदर्श कॉलेज के संजय का राज्य स्तर पर चयन

बड़वानी | ग्राम करी स्थित शासकीय आदर्श कॉलेज में खेल गतिविधियों संचालित हो रही है। विद्यार्थी रोजाना खेल गतिविधियों में अपनी प्रतिभा और क्षमता से कॉलेज व क्षेत्र का नाम गौरवांवित कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा विद्यार्थियों में प्रतिभा है, आवश्यकता है उन्हें तराश कर सही दिशा देने की। जिससे उन्हें लक्ष्य प्राप्ति हो सके। खेल अधिकारी डॉ. राजेंद्र चौहान ने बताया संभाग स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में कॉलेज के छात्र संजय भंडारी ने गोला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय से संजय का चयन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया है। पूर्व में विद्यार्थियों ने जिला और विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में कॉलेज का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा दिखाई है। संजय की इस प्रतिभा से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *