आदर्श कॉलोनी में जलजमाव से सड़क जर्जर

रीडर्स सड़क पर खड़ी करते हैं बाइक, लगता है जाम बोकारो | बोकारो शहर के उपनगर चास के भालोटिया गली इलेक्ट्रॉनिक बाजार के रूप में प्रसिद्ध है। यहां पुरूलिया, धनबाद, गिरिडीह सहित अन्य जिलों से इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस गली में लोग इतने बेढंगे तरीके से अपने वाहन लगा देते हैं, जिससे आए दिन गली की सड़क जाम हो जाती है। जाम लगने के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल होता है। एक ऑटो भी फंसता है तो घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। जर्जर सड़क से जूझ रहे हैं लोग आप भी बता चाहते हैं जनतहित के किसी मुद्दो या समस्या के बारे में…तो उनसे जुड़ी डिटेल और फोटो-वीडियो अपने नाम पते के साथ हमें 9123463209 नंबर पर वॉट्सएप कीजिए। विनोद कुमार का सवाल : आदर्श कॉलोनी निवासी विनोद का कहना है कि यहां पहले सड़क बन गया था, इसके बाद नाली बनाया गया। इसकी वजह से सड़क पुन: जर्जर हो गया। नालियों का पानी जमा हो जाता है। आखिर कब तक यहां की स्थिति सुधारेगी? अपर नगर आयुक्त का जवाब : नाली को ही सड़क के अगल-बगल में रहने वाले लोगों ने भर दिया है। इससे यह स्थिति है। इससे निपटने के लिए पूजा के बाद व्यवस्था की जाएगी। पुजारी का सवाल : आदर्श कॉलोनी के आईके पुजारी ने कहा कि सड़क से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। पर सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नाली बना तो सड़क जर्जर हो गया। सड़क कब तक सुधारेगी? अपर नगर आयुक्त का जवाब : आदर्श कॉलोनी से राणाप्रताप को जोड़ने वाली सड़क के बीच में सर्वे कराकर सुधार कराया जाएगा। सुव्यवस्थित करने का प्रयास किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार बोले :- बोकारो | चास के आदर्श कॉलोनी में नाली बनने के बाद भी सड़क पर जलजमाव हो रहा है। इसकी वजह से सड़क भी जर्जर हो गई है। जर्जर सड़क पर आवाजाही से लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इससे भी ज्यादा परेशानी आदर्श कॉलोनी और जोड़ा मंदिर के बीच है, जहां नाली का मोड़ है। यहां बरसात में पानी भरने के कारण नाली जाम हो जाती है, जिससे भारी जलजमाव होता है और गंदा पानी घरों में भी घुस जाता है। सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों को पानी में घुसकर ही आवाजाही करना पड़ रहा है। जलजमाव में वाहन घुसने से दुर्घटना भी होती हैं। पैदल राहगीरों को भी कई बार गड्ढे का अंदाजा नहीं मिलता है और दुर्घटना के शिकार होते हैं। इसके कारण जहां एक तरफ पैदल या साइकिल लेकर चलने वाले लोगों ने इस सड़क से आना-जाना ही बंद कर दिया है। इस फोटो को दैनिक भास्कर के एक पाठक विनोद कुमार ने भेजी है। क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *