मांदर की थाप और पारंपरिक गीतों से झारखंडी संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरी

भास्कर न्यूज|लोहरदगा झारखंड नवनिर्माण दल से जुड़ी महिला मंडल सहयोग संचालन समिति ने आगामी 13 अक्टूबर 2025 को होने वाले जिला स्तरीय महिला संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर लोहरदगा समाहरणालय मैदान स्थित लिप्टस बगीचा में बैठक आयोजित की। बैठक में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रभारी एवं झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार से सवाल उठाया कि महिला सशक्तिकरण के बावजूद महिलाएं पलायन और मानव तस्करी की शिकार क्यों हो रही हैं। उन्होंने रोजगार, महिला सुरक्षा, अनुदान, लोन माफी और पूंजी उपलब्ध कराने की मांग की। महिला मंडल प्रभारी पुष्पा उरांव ने सभी महिलाओं से एकजुट होकर जागरूक रहने और 13 अक्टूबर के कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में महिला मंडल सदस्य उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *