भास्कर न्यूज| जालंधर नगर निगम ने सिटी के पुराने इलाकों में 10 मीटर चौड़ी सड़कों पर व्यापारिक नक्शे पास करने की सुविधा देने वाला प्रस्ताव बनाया है। हाउस में जो एजेंडे रखे गए थे, इनमें सप्लीमेंटरी एजेंेडे शामिल हैं। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद सुविधा मिलेगी। टाउन प्लानिंग संंबंधी कोर एरिया के नियम में बदलाव करके निगम ये राहत देने की तैयारी में है। जो सड़कें 10 मीटर से कम चौड़ी हैं, तो वहां पर व्यापारिक नक्शा पास कराने वाले को अपनी जगह छोड़नी होगी, ताकि पार्किंग आदि हो सके। पहले 60 फीट चौड़ी रोड पर व्यापारिक नक्शा पास होता है। जालंधर पुराना शहर है। यहां पर पुराने बाजारों की रोड्स संकरी हैं। कांग्रेस सरकार में भी नई जोनिंग बनाने को लेकर ऐसा प्रस्ताव बना था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली थी। राहत देने के लिए ये एरिया शामिल : अमृतसर बायपास चौक से फोकल पॉइंट चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, लम्मा पिंड, रेरू चौक, चौगिट्टी रोड, लाडोवाली रोड से प्रीत नगर, डीसी आफिस से बीएमसी चौक, डॉ. बीआर अंबेडकर चौक से श्री गुरु रविदास चौक, भगवान महावीर मार्ग से डॉ. बीआर अंबेडकर चौक, गांधी कैंप से अमृतसर रेलवे लाइन, कपूरथला रोड के पास रेलवे लाइन से गांधी कैंप, माता रानी चौक से चुंगी आदि शामिल हैं। जालंधर| थाना-2 के अधीन आते आदर्श नगर पार्क के पास शुक्रवार दोपहर ढाई बजे एक चोर ने घर के बाहर खड़ा मोटरसाइकल दो सैकेंड में चोरी कर लिया। चोरी की घटना की जानकारी देते हुए अश्वनी कुमार ने बताया कि उनका भाई अशोक कुमार बिजली का काम करता है। आदर्श नगर में किसी कोठी में फिटिंग करने के दौरान मोटरसाइकिल बाहर खड़ा कर दिया। इतने में एक चोर आया और उसने चाबी लगाई और मोटरसाइकल लेकर फरार हो गया। सारी घटना घर के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। अश्वनी कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की शिकायत थाना-2 में दी गई है। साथ में सीसीटीवी फुटेज भी दे दी गई है।


