आदर्श विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने वार्षिक खेलकूद में दिखाई प्रतिभा

सिटी रिपोर्टर | बोकारो आदर्श विद्या मंदिर चास में आयोजित दो दिवसीय 23वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि मारवाड़ी पंचायत के अध्यक्ष अशोक जगनानी ने मशाल प्रज्वलित कर किया। साथ ही उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। एनसीसी विद्यार्थियों ने आकर्षक परेड के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। साथ ही सुंदर ड्रिल व झांकी की प्रस्तुति दी। शिक्षक, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों के लिए म्यूजिकल चेयर तथा 100 मीटर दौड़ आकर्षण रही। मुख्य अतिथि जगनानी ने कहा कि विगत 55 वर्षों से यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रहा है। आशा है कि यहां के बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय का नाम रौशन करेंगे। प्राचार्य रंजीत कुमार ने कहा कि चरित्र निर्माण, मानसिक ताकत और बुद्धि विस्तार में अभिभावक, शिक्षक व समाज की समान भूमिका है। खेल प्रतियोगिताओं में मार्स सदन प्रथम व जूपिटर सदन रनर-अप रहा। धन्यवाद ज्ञापन शैक्षणिक निरीक्षक शिशिर कुमार ने व संचालन शिक्षिका सुमन आदित्य ने खेल प्रशिक्षकों मनोज कुमार, पंकज गोप, भोला महतो के सहयोग से किया। समारोह में मारवाड़ी पंचायत के सह सचिव पंकज बंसल, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *