आदर्श सोसायटी की संपत्ति में गड़बड़ी:पूर्व विधायक लोढ़ा ने सीएम को लिखा पत्र, ईडी की अनुमति बिना नामांतरण पर उठाए सवाल

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने आदर्श को-ऑपरेटिव सोसाइटी की संपत्तियों के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य सरकार और लिक्विडेटर स्तर पर हुई अनियमितताओं की जांच की मांग की है। लोढ़ा ने पत्र में बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 8 अप्रैल 2019 को आदर्श की संपत्तियों की एक सूची जारी की थी। निदेशालय ने स्पष्ट किया था कि इन संपत्तियों की बिक्री से पहले उनकी अनापत्ति लेना जरूरी है। इसके बावजूद 2024 में सिरोही, रामपुरा, मांडवा और अन्य क्षेत्रों में कृषि भूमि का नामांतरण लिक्विडेटर के नाम कर दिया गया। यह कार्रवाई ईडी की अनापत्ति के बिना की गई। पत्र में एक विशेष मामले का जिक्र है। सिरोही के खसरा नंबर 1052 की भूमि का बेचान 17 मार्च 2025 को एक निजी व्यक्ति के नाम कर दिया गया। जबकि इस तारीख तक ईडी ने कोई स्वीकृति नहीं दी थी। लोढ़ा ने मुख्यमंत्री से तीन प्रमुख मांगें की हैं। पहली, पीएमएलए एक्ट की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दूसरी, बिना ईडी की अनुमति के किए गए नामांतरण रद्द किए जाएं। तीसरी, सहकारिता और राजस्व विभाग में हुई अनियमितताओं की जांच की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *