बीकानेर में स्कूलों का समय फिर बदला:नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल सुबह साढ़े 7 बजे से साढ़े 12 बजे तक चलेंगे

बीकानेर में स्कूलों के समय में एक बार फिर परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर ने नए आदेश के तहत स्कूल का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक कर दिया है। ऐसे में एक घंटे ज्यादा स्कूल चलाने के आदेश दिए हैं। पूर्व में सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक स्कूल संचालित करने के आदेश थे। दरअसल, कलेक्ट्रेट से जारी आदेश में स्कूल समय सुबह सात बजे कर दिया गया था साथ ही टीचर्स के लिए समय यथावत रखा था। टीचर्स का पहले समय साढ़े सात बजे था। ऐसे में सात बजे से साढ़े सात बजे के बीच स्टूडेंट्स किसके भरोसे रहते। शिक्षक नेताओं ने ही कलेक्ट्रेट को इस स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद कलेक्टर ने आदेश में संशोधन करते हुए इसे सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े बारह बजे तक कर दिया। संशोधित आदेश में कहा गया कि भीषण गर्मी, लू (हीट वेव) को देखते हुए आंशिक संशोधन किया है। अब बीकानेर के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के कक्षा प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सत्रांत तक विद्यालय का समय सुबह 7.30 से प्रातः 12.30 बजे तक किया है। आदेशानुसार समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का समय पूर्ववत रहेगा। समस्त स्टाफ और संचालित अन्य परीक्षाओं का समय भी यथावत रहेगा। इस आदेश की अवहेलना करने वाले राजकीय अथवा गैर राजकीय विद्यालयों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का स्कूल समय प्रातः 7 से ग्यारह बजे तक किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *