जालोर जिले में भाजपा संगठन ने बुधवार को आहोर और भीनमाल में 6 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। भीनमाल में प्रवीण दवे और आहोर में किशोर सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायणलाल पंचारिया के निर्देशानुसार जालोर जिले में 23 अप्रैल को जालोर भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने आहोर व भीनमाल मंडल में 6 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। भीनमाल नगर मंडल अध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार दवे, भीनमाल ग्रामीण में मंगलाराम पुरोहि, जुंजाणी मंडल में सांवलाराम देवासी को नियुक्त किया है। वही आहोर मंडल में आहोर में किशोर सिंह, गोदन में रणजीत सिंह राजपुरोहित और गुडा बालोतान में जयंतीलाल कुमावत के नाम की घोषणा की गई है।


