आदिकांत कोतवाली और विश्वजीत बनाए गए विधानसभा थाना के प्रभारी

पुलिस इंस्पेक्टर आदि कांत महतो को कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। बुंडू थाना में पदस्थापित दारोगा विश्वजीत कुमार सिंह को विधानसभा थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, रेणुका टुडू को महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। इस संबंध में एसएसपी रांची ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। आदिकांत महतो डीसीबी शाखा में पदस्थापित थे। दारोगा रेणुका टुडू बरियातू थाना में, जबकि विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय को हटाते हुए उन्हें कोतवाली थाना में पदस्थापित किया गया है। अपर बाजार में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना में लापरवाही बरतने के बाद कोतवाली व महिला थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *