आदित्यपुर आरआईटी थाना क्षेत्र के इच्छापुर मैदान के पास स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के निकट सूखे पत्तों में आग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटनास्थल के पास रखे प्लास्टिक के पाइप में भी आग लग गई, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। आग की चपेट में सबसे पहले वहां खड़ी एक बाइक आ गई, जो पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इसके बाद आग की लपटें बैंक की इमारत तक पहुंच गईं, जिससे बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। फिलहाल, अग्निशमन दल की कड़ी मेहनत से आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


