चंद्रपुरा में स्कूल हेडमास्टर के घर से बड़ी चोरी:बेटे के तिलक में गए थे परिवार के लोग, चोरों ने उड़ाए 8 लाख कैश और 12 लाख के जेवर

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में एक स्कूल के हेडमास्टर के घर से बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। डीवीसी फर्स्ट मिडिल स्कूल के हेडमास्टर सरयू रविदास के क्वार्टर नंबर E/C2 से चोरों ने 20 लाख रुपए की संपत्ति पार कर दी। इसमें 8 लाख रुपए नकद और करीब 10-12 लाख रुपए के जेवरात शामिल हैं। घटना उस समय हुई जब सरयू रविदास का पूरा परिवार अपने बड़े पुत्र समीर कुमार के तिलक समारोह में गिरिडीह गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके क्वार्टर का ताला टूटा हुआ है और अंदर से बंद है। पीछे का दरवाजा खुला मिला। उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। चंद्रपुरा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि यह घटना थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई। इससे पहले भी इलाके में कई चोरियां हो चुकी हैं, जिनमें डीवीसी अधिकारियों और पत्रकारों के घर भी निशाना बने हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है और वे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना ने चंद्रपुरा पुलिस के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *