आदित्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कोड़ा दंपती ने दी बधाई

भास्कर न्यूज | चाईबासा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर पश्चिमी सिंहभूम भाजपा जिला कमेटी में उत्साह है। जिला कमेटी के नेताओं ने कहा कि यह सम्मान उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। प्रेस बयान जारी कर जिला कमेटी ने कहा कि इसी क्रम में केंद्रीय पर्यवेक्षक जुएल उरांव की उपस्थिति में आदित्य साहू का निर्विरोध झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चयन पूरे प्रदेश के लिए नई ऊर्जा और नए संकल्प का प्रतीक है। इस अवसर पर रांची में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं। भाजपा, पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सद मधु कोड़ा एवं गीता कोड़ा तथा सभी नवमनोनीत प्रदेश प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *