भास्कर न्यूज | चक्रधरपुर वन विभाग की पोड़ाहाट डिवीजन की टीम कुंदरुगुटू रेंज के पनसुआ गांव का दौरा किया। जिसमें एफडीओ नितिन कुमार भी मौजूद रहे। पनसुआ गांव में वनभोज का आयोजन किया गया। जिसमें ईडीसी सदस्यों और स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान डीएफओ नितिन कुमार ने ग्रामीणों से वार्ता करते हुए जंगल बनाने से संबंधित जानकारी दिए। उन्होंने ग्रामीणों को संवेदनशील की जानकारी दिए। उन्होंने जंगल की आग की रोकथाम के लिए जागरुक किया। वहीं इकोटूरिज्म पहल को बढ़ावा देने को कहा। इसके अलावा, खाना पकाने और मशालों के लिए वन संसाधनों पर निर्भरता को कम करने के लिए गैस चुल्हा वितरित किए गए। साथ ही टॉर्च का भी वितरण किया। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सरायकेला| प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह और प्रदेश सचिव सुरेश धारी ने बुधवार को वरीय इंटक नेता सह मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पुष्प गुच्छ प्रदान कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। मौके पर इंटक प्रदेश सचिव मीरा तिवारी मौजूद थे।


