रांची | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को कहा कि आदिवासी बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके सशक्तीकरण के लिए मोदी सरकार संकल्पित है। इसीलिए झारखंड में एक साथ 44 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) शुरू किए जा रहे हैं, ताकि आदिवासी छात्रों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। ये विद्यालय आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षित वातावरण के साथ छात्रों के समग्र विकास में सहायक होंगे। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से आदिवासी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य देने का प्रयास किया जा रहा है। निःशुल्क और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराकर केंद्र सरकार न केवल छात्रों के शैक्षणिक विकास को बढ़ावा दे रही है, बल्कि उनके समग्र उत्थान में भी योगदान दे रही है।


