आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद आज:रांची की सड़कों पर बंद समर्थक, लातेहार का उदयपुरा चौक जाम, कुज्जू के पास NH कराया बंद

रांची के सिरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के समीप फ्लाईओवर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी बचाओ मोर्चा ने आज झारखंड बंद बुलाया है। बंद से पहले मंगलवार को आदिवासी संगठनों ने मशाल जुलूस निकाला। आमलोगों और व्यवसायिक संगठनों से बंद को समर्थन देने की अपील की। वहीं राजधानी रांची सहित राज्य के जिलों में बंद समर्थक सड़कों पर उतर गए हैं। रांची की बात करें तो कांके-पतरातू सड़क को लोगों ने जाम कर रखा है। खेलगांव चौक को भी जाम कर दिया है। रामगढ़ जिले के कुज्जू के पास हजारीबाग-रांची नेशनल हाइवे को बंद कर दिया गया है। लातेहार के उदयपुरा चौक के पास एन एच 39 सड़क को जाम कर दिया है। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है। आवश्यक सेवाओं को रखा गया है मुक्त बंद समर्थकों ने आवश्यक सेवाओं को इससे मुक्त रखा है। संगठनों के सदस्यों ने बताया कि झारखंड बंद रैंप निर्माण को हटाने के सहित आदिवासी के धर्म स्थली मारंग बुरू पारसनाथ पहाड़ लुगूबुरू, मुड़हर पहाड़, पिठोरिया पहाड़, दिउडी तमाड़ मंदिर को बचाने, पेसा कानून लागू करने, धार्मिक न्यास बोर्ड, नियोजन नीति, लैंड बैंक, ट्राइबल यूनिवर्सिटी हब, भाषा संस्कृति, शराबबंदी और नगड़ी में कृषि योग भूमि पर कब्जा आदि मामलों को लेकर किया गया है। अलर्ट मोड में है प्रदेश की पुलिस रांची सहित पूरे राज्य में किसी तरह की अनहोनी को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रांची के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। राजधानी रांची में बंद का असर रांची के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। रांची के टाटीसिलवे, कांके, रातू, ओरमांझी मांडर और दूसरे ग्रामीण थानों में कई स्थानों पर सड़क जाम कर दी गई है। पुलिस की टीम बंद समर्थकों को समझा बुझाकर सड़क पर से हटाने में लगी हुई है। पूरी राजधानी में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *