दगोरी | 28 फरवरी 2026 को खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज की मांग पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक की अनुशंसा से पत्थर खान भाटा बिल्हा में सर्व आदिवासी समाज के लिए 50 लाख रुपए के मंगल भवन निर्माण की घोषणा की गई। इस अवसर पर समाज के मुखियाओं ने विधायक निवास पहुंचकर धरमलाल कौशिक का सम्मान किया। कार्यक्रम में कमल किशोर मरावी, शिवनारायण चीचम, धनुष मरावी, अनिल मरावी, विनोद मरावी, राजाराम पोर्ते, भारत लाल ऊके, भूपेंद्र मरकाम, महा सिंह नेताम, यदुनाथ ऊके, जगत गोंडवाना, शंकर लाल ध्रुव, साधराम नेताम और महेश ध्रुव सहित अनेक पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित रहे।


