आदेश का उल्लंघन: जिला बदर का अपराधी गिरफ्तार

जांजगीर | जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा निवासी आदतन गुंडा गोरी उर्फ रोहित कुमार बर्मन (40 वर्ष) के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले से 14 प्रकरण लंबित हैं। जिला दंडाधिकारी जांजगीर‑चांपा ने 11 नवंबर 2025 को गोरी उर्फ रोहित को एक वर्ष के लिए जांजगीर‑चांपा, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़, बिलासपुर और बलौदा बाजार जिलों की राजस्व सीमाओं से जिला बदर किया था। इसके बावजूद पुलिस को सूचना मिली कि वह बिना अनुमति अपने गृह ग्राम कोसा में छिपकर रह रहा है और ग्रामीणों को डर‑धमकी दे रहा है। सूचना के आधार पर मुलमुला थाना पुलिस ने आरोपी को उसके सकूनत के आसपास से गिरफ्तार किया। उसकी आदतन प्रवृत्ति और शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे कार्यपालिक दंडाधिकारी पामगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *