एआई समिट का विरोध, महिला मोर्चा ने राहुल का पुतला फूंका

भास्कर न्यूज | बालोद कांग्रेस की एआई समिट के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक में धरना-प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर नारेबाजी की। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. मोना टुवानी ने कहा कि कांग्रेस का यह कृत्य देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देश का ही विरोध करने लगी है। इसी के विरोध स्वरूप राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। विशेष बात यह रही कि जिले में आमतौर पर पुतला दहन जैसे कार्यक्रम पुरुष कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किए जाते रहे हैं, लेकिन महिलाओं द्वारा इस तरह का नेतृत्व लंबे समय बाद देखने को मिला। महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व ने कार्यक्रम को अलग पहचान दी। जय स्तंभ चौक पर कुछ समय के लिए माहौल राजनीतिक नारों से गूंजता रहा और महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया। मोदी का नहीं बल्कि देश का विरोध कर रहे थे नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने कहा कि भारत मंडपम में कांग्रेस ने जैसा विरोध किया वह भाजपा और मोदी जी का नहीं बल्कि देश का विरोध कर रहे थे। पुतला दहन कार्यक्रम में राजपूत, प्रीतिबाला साहू, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, पार्षद सुनीता मनहर, आशा पटेल, कुंती सिंह, भारती साहू, चिखलकसा नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवांगन, विशाखा साहू, जिला मंत्री संगीता साहू, महामंत्री, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रतिमा यादव, पूनम साहू, उपाध्यक्ष आमीन साहू, प्रीति देशमुख, नीतू सोनवानी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *