आद्रा मंडल में 7 दिन का रोलिंग ब्लॉक:19 से 25 जनवरी तक रहेगा रोलिंग ब्लॉक, कई ट्रेनों के रूट बदले, टर्मिनेशन भी

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 19 जनवरी से 25 जनवरी तक सात दिनों का रोलिंग ब्लॉक लिया गया है। यह ब्लॉक आवश्यक इंजीनियरिंग, टीआरडी (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन) और सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े रखरखाव कार्यों के लिए लिया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, संरक्षा और परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, इस दौरान कई यात्री ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किए गए हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने पहले से ही ट्रेनों के रद्द होने, आंशिक समापन और परिवर्तित मार्ग की जानकारी जारी कर दी है। कई ट्रेनें रद्द, कुछ का आंशिक समापन और प्रारंभ रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार आद्रा–भागा–आद्रा मेमू (68077/68078) 25 जनवरी 2026 को पूरी तरह रद्द रहेगी। वहीं झाड़ग्राम–धनबाद–झाड़ग्राम एक्सप्रेस (18019/18020) 19 जनवरी 2026 को रद्द कर दी गई है। इसी ट्रेन को 22 जनवरी को बोकारो स्टील सिटी में ही समाप्त और वहीं से प्रारंभ किया जाएगा, जिसके कारण बोकारो स्टील सिटी–धनबाद खंड पर इसका परिचालन नहीं होगा। इसके अलावा बर्धमान–हटिया–बर्धमान मेमू एक्सप्रेस (13503/13504) 19, 22 और 24 जनवरी को गोमो में ही समाप्त और प्रारंभ होगी, जिससे गोमो–हटिया खंड पर यह ट्रेन रद्द रहेगी। आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू (68090/68089) 23 और 25 जनवरी को गरबेट्टा से संचालित की जाएगी। टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम मेमू (68056/68060) 20 जनवरी को केवल आद्रा तक ही चलेगी। रूट बदले गए, देरी की भी संभावना इसके अलावा कुछ ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ेगा। आनंद विहार–पुरी एक्सप्रेस (12802) को कुछ तिथियों में चंद्रपुरा–राजबेरा खंड में लगभग 30 मिनट तक नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस (18601) को तीन दिनों के लिए परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। रेलवे का कहना है कि यह असुविधा अस्थायी है और कार्य पूर्ण होने के बाद परिचालन व्यवस्था पहले से अधिक सुरक्षित और सुचारू होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *