भास्कर एक्सक्लूिसव बोकारो सहित राज्य भर में आधार कार्ड में जन्मतिथि सुधार कराना अब आमजन के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार जन्मतिथि केवल एक बार ही स्वयं अपडेट की जा सकती है। दूसरी बार सुधार के लिए अब जन्म प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। इससे वे लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे है, जिनके 20-30 साल पुराने जन्म प्रमाण पत्रों में रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज नहीं है या दस्तावेज गुम हो चुके है। आधार केंद्र पर रोजाना दर्जनों लोग पहुंच रहे है। हैरानी की बात यह है कि रीजनल कार्यालय स्तर पर भी इन मामलों का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस कारण जिले में मंईयां सम्मान योजना के 8000 महिलाओं का आधार अपडेट नहीं हो रहा है। वहीं करीब 5 प्रतिशत मजदूरों का आधार अपडेट नहीं रहने कारण ई-केवाईसी नहीं हो रहा है। अटक रहा है काम, आधार केंद्र में लगी है भीड़
जन्मतिथि में गड़बड़ी के कारण, विद्यार्थियों के एडमिशन व स्कॉलरशिप फॉर्म रिजेक्ट हो रहे हैं। पेंशनर्स का भुगतान अटका है। बताते चलें के पूरे जिले में 136 आधार सेंटर संचालित हैं, जहां सुधार के लिए भीड़ लगी हुई है। आधार में सुधार करने के लिए जरूरतमंद रांची दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन सुधार नहीं हो रहा है और फीस ली जा रही है। बायोमैट्रिक के लिए 125 रुपए, करेक्शन के लिए 75 रुपए फीस लिए जाते हैं। काम नहीं होने पर शुल्क वापस नहीं होता है। इसके अलावा रांची जाकर सुधार कराने में हजार से दो हजार रुपए खर्च होते हंै। पुराने आधार में है समस्या, अपडेट जरूरी बदलाव के यह है नियम नाम में बदलाव – आधार कार्ड में नाम केवल दो बार बदला जा सकता है। विशेष परिस्थिति में क्षेत्रीय कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। जन्मतिथि में बदलाव – जन्मतिथि को आधार कार्ड में केवल एक बार बदला जा सकता है। फोटो में बदलाव – इसमें निर्धारित लिमिट नहीं है। मोबाइल नंबर बदलाव – यह जितनी बार चाहे उतनी बार अपडेट करवा सकते हैं। पता में बदलाव – आधार कार्ड में पता को जरूरत अनुसार बदला जा सकता है। केस-1 : चास के तारानगर निवासी ओम कुमार के नाम में गड़गड़ी था। उसने पूर्व में अपडेट कराया था, दूसरी बार अपडेट नहीं हुआ। बताया गया कि रांची रीजनल ऑफिस से ही अपडेट होगा। वह रांची भी गया, लेकिन काम नहीं हुआ। चास प्रखंड कायार्लय में स्थित आधार केंद्र केस-2 : सेक्टर-2सी के रहने वाले गौतम कुमार पॉलिटेक्निक के छात्र हैं। वह अपना आधार अपडेट कराने के लिए लगातार भटक रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल रहा है। बताया कि वह रांची भी दौड़ चुके हैं, इससे निराशा हो रही है।


