चाईबासा| चाईबासा बस स्टैंड को आधुनिक बस स्टैंड बनाने को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट सिर्मा देवगम ने पश्चिम सिंहभूम के डीसी चंदन कुमार को पत्र लिखा है। डीसी को लिखे पत्र में देवगम ने कहा है कि चाईबासा बस स्टैंड से चाईबासा नगर परिषद को लगभग 40 करोड़ राशि राजस्व के रूप में हर साल प्राप्त होती है। बावजूद इसके चाईबासा नगर परिषद यात्रियों एवं आम लोगों की सुविधा के लिए किसी तरह की कोई कदम नहीं उठा रही है। सिरमा देवगम ने यह भी कहा है कि उन्होंने पूर्व में 22 नवंबर 2022 को डीसी चाईबासा और 24 मार्च 2023 को प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली को पत्र लिखकर चाईबासा बस स्टैंड को आधुनिक बस स्टैंड बनाने की मांग कर चुकी है।


