भास्कर न्यूज | कथारा झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान एवं झाकोमयू की बैठक कथारा में बुधवार को बेबी देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो उलगुलान एवं झाकोमयू के केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने कहा कि विस्थापितों को जमीन के बदले नियोजन देने आदि मांगें को लेकर कथारा महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 4 फरवरी को रानीबाग फुसरो में आहुत झामुमो उलगुलान का स्थापना दिवस में हजारों की संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की सफल बनाने पर सहमति बनी। इसके अलावा पूरे झारखंड में कोयला, लोहा, बालू की लूट पर चिंता व्यक्त करते हुए हेमंत सरकार को आड़े हाथों लिया गया बैठक में राजेश कुमार, नरेश करमाली, विश्वनाथ रविदास, विमला देवी, लक्ष्मी देवी, कौशल्या देवी, सुमन देवी, पिंकी देवी, रतनी देवी, देवंती देवी, फुलेश्वरी देवी, रतिया देवी, बीतनी देवी, खेमिया देवी, लिखिया देवी, खिरिया देवी, अंजू देवी, कंचन देवी, गुनिया देवी, शित्वा देवी, गुड़िया देवी, उषा देवी, सोहागी देवी, फूलकुमारी देवी, पार्वती देवी, मोनी देवी, लेदनी देवी, परवा देवी, बिमला देवी नागिया देवी, रीता देवी, हेमंती देवी, बसंती देवी, गीता देवी, सुमित्रा देवी आदि थे।


