आधुनिक युग में शिक्षा प्रगति का सशक्त माध्यम: बघेल

टेमरी| आदर्श ग्राम पंचायत टेमरी में दो दिवसीय गुरुघासीदास जयंती समारोह हुआ। कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने मिनीमाता की मूर्ति का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने जनसमुदाय को गुरु घासीदास के जीवन चरित्र और उनके उपदेश का अनुसरण कर मानव जीवन को धन्य बनाने की शिक्षा दी। उन्होंने आधुनिक युग में शिक्षा को प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन के सभी द्वार खोलती है। उन्होंने सीमांत किसान राजेश मांत्रे के पुत्र अभिषेक मांत्रे और भूपेंद्र मांत्रे, जिन्होंने नीट परीक्षा पास कर एमबीबीएस की पढ़ाई में प्रवेश लिया है, उनकी उपलब्धि पर स्मृति चिह्न और प्रशस्ती पत्र प्रदान किए। समारोह में 10 लाख रुपए की सीसी रोड, 20 हजार रुपए पंथी पार्टी के लिए और 25,000 रुपए सामाजिक कार्य के लिए देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष अजय साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष लालन यादव, खेलु टंडन, नवागढ़ नगर पंचायत उपाध्यक्ष सोम ठाकुर, सरपंच टेमरी शिवमूर्ति कोसले, मुकेश साहू, टीकाराम गायकवाड़, रघुवर टंडन, भजन कोसले, मालिकराम गायकवाड़ मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *