आधे घंटे में चेन-स्नेचिंग की 2वारदात, पुलिस की उड़ी नींद:4 दिन से सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों को खोजने में गोपनीय तरह से लगे 3 निरीक्षक

नर्मदापुरम में 1 अक्टूबर को शहर में आधे घंटे में हुई 2 चेन स्नेचिंग की वारदात ने कानूनी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए। दोनों वारदात शाम 5.30 बजे से 6बजे के बीच हुई। एक कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल तिराहे के पास हुई। दूसरी इटारसी रोड ओवर ब्रिज के पास हुई, जिसमें पल्सर बाइक सवार तीन बदमाश थे। जो वारदात कर भाग गए। इन्हें ढूंढने के लिए एसपी के निर्देशन में तीन निरीक्षकों की टीम लगी है। लेकिन 4 दिन बाद भी नर्मदापुरम पुलिस लुटेरों को खोज नहीं पाई है। दिन दहाड़े महिलाओं से हुई चेन स्नेचिंग की वारदातों से लोग दहशत में है। शिक्षिका के गले पर झपटा मंगलसूत्र
पहली वारदात 1 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे जिला अस्पताल तिराहे की है। फरियादी महिला ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय नर्मदापुरम में शिक्षिका है। महिला अपनी बेटी को लेकर स्कूटी से बाजार से घर जा रही थी। जैसे ही वो जिला अस्पताल तिराहे पर पहुंची कि पीछे से एक पल्सर बाइक से तीन लड़के आएं। बाइक पर पीछे बैठे एक लड़के ने महिला के गले में पहने सोने के मंगलसूत्र पर झपटा मारा। जिससे मंगलसूत्र का पैन्डिल टूटकर बदमाश के हाथ में चला गया। बाकी की चैन महिला के मेरे गले में ही रह गई। वारदात के बाद तीनों बदमाश बाइक से हीरो होंडा शोरूम वाली रोड की तरफ चले गए। महिला ने उसी दिन कोतवाली थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज की। चलती गाड़ी पर खींची चेन, गले में बने निशान
दूसरी वारदात इटारसी रोड नर्मदा अस्पताल ओवर ब्रिज के पास की है। फरियादी महिला के पति वैभव चौरे की हरदा बायपास विनायक काम्प्लेक्स में दुकान है। 1 अक्टूबर को महिला अपने पति, बेटी के साथ स्कूटी से हरदा बायपास स्थित दुकान पर जा रहे थे। स्कूटी पति चला रहे थे। इटारसी नर्मदापुरम रोड पर बने ओवर ब्रिज नर्मदा अपना अस्पताल के पास पहुंचे, तभी इटारसी तरफ से एक काले रंग की बिना नंबर की पल्सर बाइक से तीन अज्ञात। अचानक पीछे बैठे युवक ने चलती गाड़ी पर ही महिला के मेरे गले में पहनी सोने की चेन झपट ली। बदमाश बाइक से बहुत तेजी से भाग निकले। झपट्टा मारकर चेन खींचने से महिला के गले में निशान पड़ गए। सुराग हाथ लगा, टीम खोज रही
दो चेन स्नेचिंग की वारदात ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। कोतवाली थाना, देहात थाना प्रभारी के अलावा एक ओर निरीक्षक की टीम खोजबीन में लगी है। एसपी सांई कृष्णा थोटा ने बताया दो वारदात हुई है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाले है। कुछ सुराग हाथ लगे है। जिस पर टीम काम कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *