बालाघाट में शारदेय नवरात्र के समापन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शनिवार देर रात तक चला। विजयादशमी से शुरू हुआ यह क्रम जारी रहा। शहर के दो प्रमुख स्थानों से दुर्गा प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जनजागृति और विंध्यवासिनी दुर्गाोत्सव समिति की ओर से स्थापित प्रतिमाओं को भक्तों ने विदाई दी। सायंकाल 7 बजे से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में भगवान शिव के साथ नन्ही बच्चियों ने माता पार्वती का रूप धारण किया था, जिसने लोगों का मन मोह लिया। चलित झांकियों में भालुओं के साथ लोगों ने देवी भक्ति गीतों पर नृत्य किया। विसर्जन कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष शामिल हुई तकरीबन 4 घंटे तक चली इस विसर्जन शोभायात्रा के बाद, मां की प्रतिमाओं को वैनगंगा नदी में क्रेन की मदद से विसर्जित किया गया। इस विसर्जन शोभायात्रा में नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर, विहिप अध्यक्ष यज्ञेश लालु चावड़ा, समाजसेवी संजीव भाऊ अग्रवाल, मीना चावड़ा, सुशील ठाकुर, वीरू सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। नगर में लगभग दो दर्जन से अधिक स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। शारदेय नवरात्र के नौ दिनों तक मां की आराधना और उपासना की गई। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान वैनगंगा नदी में प्रशासनिक अमले के साथ पुलिस और नगरपालिका के कर्मी भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहे। देखिए चल समारोह की तस्वीरें…


