आध्यात्मिक महोत्सव: आचार्यश्री हार्दिक रत्न सूरीश्वर देंगे आशीर्वाद

बीनागंज|पैंची में श्वेतांबर जैन समाज नूतन वर्ष 2026 के अवसर पर गुरुवार को भव्य धर्मसभा आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में आचार्य हार्दिक रत्न सूरीश्वर महाराज और उनके पांच साधुओं का संघ (ठाणा-5) शामिल होगा। यह आयोजन जैन आराधना भवन, पैंची में सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक होगा। आचार्यश्री अपने प्रवचनों से धर्म, सदाचार और संयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देंगे। दोपहर 3:00 बजे आचार्यश्री और उनका संघ पैंची से पाखरियापुरा के लिए प्रस्थान करेगा, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन ने सभी धर्मप्रेमियों से इस अवसर पर उपस्थित होने की अपील की है। बीनागंज, कोटरा, नेताखेड़ी, और कुंभराज के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिक प्रेरणा से नववर्ष की शुरुआत करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *