गुना|स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा हाई स्कूल स्तर पर गणित एवं विज्ञान विषय आधारित ओलंपियाड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। प्रदेश में कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की गणित एवं विज्ञान विषय में रूचि संवर्द्धन की दृष्टि से शिक्षण सत्र 2025-26 में ओलंपियाड परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा का पहला चरण 7 दिसम्बर 2025 को सम्पन्न हुआ। वहीं द्वितीय चरण की परीक्षा संभाग स्तर पर 28 दिसम्बर 2025 को हुई थी। परीक्षा से संभाग स्तर पर परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर ओलिंपियाड विजेता के लिये चयन किया गया है। पुरस्कार स्वरूप प्रथम पुरस्कार के लिये 51 हजार रूपये, द्वितीय के लिये 31 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार के लिये 21 हजार रुपये और सांतवना पुरस्कार स्वरूप 2-2 छात्रों 11-11 हजार रुपये की राशि दी गई है।


