भास्कर न्यूज | अमृतसर अध्यात्म मनुष्य जीवन का आधार होता है, जो की मनुष्य को जीने की कला सिखाता है। चौक पासियां स्थित अध्यात्म केंद्र प्राचीन मंदिर के कृष्णिया के आध्यात्मिक युवा शक्ति विकास शिविर में कई युवा भाग ले रहे है। 15 जून तक चलने वाले इस शिविर में मंदिर संचालक दर्शनाचार्य सागर मुनि शास्त्री द्वारा युवाओं को प्राणायाम, योगासन, सामूहिक गायन, श्रीमद् भागवत गीता के संस्कृत श्लोकों का उच्चारण और मराठी के लीला चरित्र का अध्ययन करवाया जा रहा है। इसी के साथ भक्तों को सनातन की पूजन विधियों का भी ज्ञान दिया जा रहा है। सागर मुनि का मानना है कि गर्मियों के छुट्टियों में युवा पीढ़ी मोबाइल पर सारा दिन न बिताए। इसलिए यह शिविर लगाया गया है जिसमें देश विदेश से युवा इस शिविर में भाग ले रहें हैं। शिविर की समाप्ति पर सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसमें रेणुका वैद, शुभ सरीन, पूजा सरीन, अमित शिंगारी, कीर्तिका धवन, सरोज सैनी, कशिश बाबा, कमलेश सैनी समेत कई साधक पहुंचे।


