भास्कर न्यूज | अमृतसर निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में भक्त मेहर चंद हरिनाम संकीर्तन मंडल की ओर से बड़ा श्री हनुमान मंदिर में मैंगो उत्सव (आम) मनाया गया। दुर्ग्याणा कमेटी के तत्वावधान में मनाए ‘मैंगो उत्सव’ दौरान कई भक्तजन पहुंचे। सुंदर फलों से सजाए श्री ठाकुर जी के मंच ने भक्तों का मन मोह लिया। इसमें परम रसिक नरसी भगत ने जैसे ही “मुझे रास आ गया है, तेरे दर पे सर झुकाना’ भजन गाया तो सभी भक्तजन झूमने लगे। इसी दौरान दुर्ग्याणा तीर्थ के शताब्दी साल पूर्ण होने पर सभी भक्तों को बधाई दी। इस मौके पर अनिल उप्पल, विनोद चावला, अजय बाजोरिया, जुगल पहलवान, शाम सुंदर खन्ना, कश्मीरा सिंह, राजन मेहरा, नवीन कुमार बबलू, मनीष गोपी, देसराज शर्मा, चेतन मेहरा, शैलेन्द्र ने हाजिरी लगाई।


