शासन के निर्देशों के अनुसार जिले में 14 जनवरी से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत जिला और विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न आयोजन होंगे। आनंद उत्सव मनाने के लिए कलेक्टर अजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति में सदस्य के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक सामाजिक न्याय, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को शामिल किया गया है। समिति में सभी एसडीएम, उप संचालक जनसम्पर्क, समस्त सीईओ जनपद, समस्त सीएमओ नगर परिषद, समन्वयक जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र, जिला संपर्क व्यक्ति राज्य आनंद संस्थान तथा आनंदम सहयोगी/मास्टर ट्रेनर राज्य आनंद संस्थान को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। नोडल अधिकारी आनंद विभाग को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। आनंद उत्सव आयोजन की तैयारी बैठक 11 जनवरी को आनंद उत्सव-2025 आयोजन की तैयारी बैठक 11 जनवरी को कलेक्ट्रेट मऊगंज में कलेक्टर अजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। दोपहर 12 बजे से आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थिति के निर्देश दिये गये हैं। उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव का आयोजन किया जायेगा। कलेक्ट ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने आयोजन के लिये नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अपने अनुभाग के विकासखण्ड में आनंद उत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण के लिए विकासखण्ड स्तरीय समिति सहित प्रत्येक आनंद उत्सव स्थल पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए कार्यक्रम आयोजन समिति का गठन मुख्य कार्यपालन अधिकारी करेंगे।


