आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन… पुंदाग स्टेशन पर 17 ट्रेनों का अस्थाई ठहराव

आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के आयोजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा पुंदाग स्टेशन पर कई ट्रेनों को अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया है। यह अस्थाई ठहराव 27 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि के दौरान चयनित ट्रेनों का पुंदाग स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव होगा। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रांची-गोड्डा एक्सप्रेस (18603) का पुंदाग स्टेशन पर आगमन 16:40 बजे एवं प्रस्थान 16:42 बजे होगा, जबकि गोड्डा-रांची एक्सप्रेस (18604) 03:15 बजे पहुंचेगी और 03:17 बजे प्रस्थान करेगी। रांची-भागलपुर एक्सप्रेस (13403) 20:45 से 20:47 बजे तथा भागलपुर-रांची एक्सप्रेस (13404) 06:15 से 06:17 बजे तक रुकेगी। इसके अलावा संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (15027), गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस (15028), राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस (18105), जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस (18106), हावड़ा-रांची एक्सप्रेस (18627), रांची-हावड़ा एक्सप्रेस (18628), रांची-दुमका एक्सप्रेस (18619), दुमका-रांची एक्सप्रेस (18620), रांची-कामाख्या एक्सप्रेस (15661), कामाख्या-रांची एक्सप्रेस (15662), पटना-हटिया एक्सप्रेस (18621), हटिया-पटना एक्सप्रेस (18622) एवं बोकारो स्टील सिटी-बर्द्धमान मेमू पैसेंजर (63520) को भी निर्धारित समय पर पुनदाग स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेनों की समय-सारणी की पुष्टि कर लें। तीन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल से परिचालित कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार चयनित ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक-एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा, जिससे यात्रियों को राहत मिल सकेगी। रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में शनिवार को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया गया था। इसी तरह ट्रेन संख्या 18611 रांची-वाराणसी एक्सप्रेस में 29 और 30 दिसंबर को एक-एक स्लीपर कोच अतिरिक्त रूप से जोड़ा जाएगा। रेल प्रशासन ने बताया कि इस व्यवस्था से प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और भीड़ प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की संरचना और आरक्षण स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *