तरपोंगी| सरस्वती कॉन्वेंट विद्या मन्दिर खैरखूट में मातृ-पितृ दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन हुआ। बच्चों ने वैदिक नियमानुसार अपने माता-पिता की विधि पूर्वक पूजा आरती की और आशीर्वाद लिया। विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा आनंद मेले का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा विविध प्रकार के छोटे-छोटे दुकान लगाए। लोगों ने मेले में घूमकर खुशी जाहिर की। प्रथम व द्वितीय स्थान में बनाने वाले प्रतिभागियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सिंधु दुबे, निर्मला दुबे, सुधीर दुबे, आशुतोष दुबे आदि उपस्थित थे।


