आनासागर झील से युवती को बाहर निकाला, VIDEO:साथ आए युवक पर धक्का देने का आरोप, बोलता रहा-सॉरी; पुलिस को पता नहीं

अजमेर की आनासागर झील से एक युवती को बाहर निकालने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में रस्सी व प्लास्टिक के ड्रम की सहायता से युवती को वहां खडे़ युवकों ने बचाया। आरोप है कि युवती को उसके साथ आए युवक ने ही धक्का दिया और वीडियो में युवक माफी मांगता भी दिख रहा है। वहीं बाहर निकाली गई युवती ने भी वीडियो बनाने से रोक दिया। बाद में दोनों चले गए। गंज थाना पुलिस को भी मामले की जानकारी नहीं है। 4 मिनट 10 सैकंड के इस वीडियो में आनासागर झील के रामप्रसाद घाट के पास पानी में गिरी युवती को वहां मौजूद लोग बचाते हुए दिख रहे हैं। लोगों ने प्लास्टिक के ड्रम व रस्सी के सहारे उसे बचाया। लोग उस युवक को खरी-खोटी सुनाते दिख रहे हैं। युवक भी वीडियो बनाने से मना करता दिख रहा है और सॉरी बोलकर रोक रहा है। युवक का कहना है कि जब युवती बाहर आ जाए तो उसी से पूछ लेना। जब युवती बाहर आ गई तो उसने भी वीडियो बनाने से रोक दिया। बाद में दोनों चले गए। इस सम्बन्ध में गंज थाने में सम्पर्क किया लेकिन पुलिस ने मामले में पूरी तरह अनभिज्ञता जताई। ………….. खबर भी पढें … अजमेर की स्टील फैक्ट्री से लाखों का माल चोरी: CCTV रिकॉर्डर भी नहीं छोड़ा; शादी में गए चौकीदार के जेवरात-नकदी भी ले गए चोर अजमेर के पुराना बड़गांव इलाके में स्थित एक स्टील बॉल बैरिंग फैक्ट्री से चोर लाखों रुपए का माल चोरी कर ले गए। फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर आदर्श नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *