कोटा में रंजिश के चलते किसान पर जानलेवा हमला:परिवार के ही दो लोगों ने पीछे किया अटैक, सिर पर चोट आने से जमीन पर गिर गया बुजुर्ग

कोटा ग्रामीण के इटावा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। गुमानपुरा गांव तहसील पीपल्दा निवासी गोबरी लाल, उम्र करीब 61 वर्ष, पर खेत जाते समय कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। गोबरी लाल जब अपनी फसलों में पानी देने के लिए खेत पहुंचे थे, उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हॉस्पिटल में कराया भर्ती हमले में गोबरी लाल को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। वारदात के दौरान वह मौके पर ही गिर पड़े और काफी देर तक तड़पते रहे। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में गोबरी लाल को कोटा के एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनके एक हाथ और दोनों पैरों में फ्रैक्चर है, साथ ही सिर में भी गंभीर चोट आई है। पीछे से डंडे से किया वार घायल गोबरी लाल ने बताया कि यह हमला कल दोपहर हुआ था। ज़ब हमलावर पहले से ही खेत में छिपकर बैठे थे और जैसे ही वह मोटरसाइकिल से लौटने लगे, पीछे से डंडों से हमला कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमलावर उनके ही परिवार से जुड़े लोग हैं, जिनसे पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। घटना की सूचना मिलने पर इटावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *