आनी के बुद्धिसिंह मिल्कफेड के चेयरमैन बने:CM से नजदीकियों का फायदा; 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर निष्कासित भी हुए

हिमाचल सरकार ने आनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बुद्धि सिंह ठाकुर को स्टेट कोआपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर फेडरेशन (मिल्कफेड) का चेयरमैन लगाया है। बुद्धि सिंह आनी के बागीपुल निरमंड के रहने वाले हैं। इसे लेकर सहकारिता सचिव सी पालरासू ने आदेश जारी कर दिए है। बुद्धि सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर निष्कासित किया था, क्योंकि बुद्धि सिंह ने कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले परस राम का समर्थन किया था। परसराम की बीते साल लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी में वापसी हो गई थी। उस दौरान बुद्धि सिंह की भी कांग्रेस में वापसी हुई। अब मुख्यमंत्री सुक्खू ने बुद्धि सिंह ठाकुर को बड़ा पद दिया है। कुल्लू कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके बुद्धि सिंह ठाकुर पूर्व में कुल्लू जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह जिला परिषद सदस्य और जिला परिषद चेयरमैन भी रहे हैं। निष्कासित नेताओं की ताजपोशी कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जिन नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर निष्कासित किया था, उनकी सुक्खू सरकार में ताजपोशी हो रही है। इससे पहले ठियोग कांग्रेस के निष्कासित नेता जोगेंद्र कंवर को भी सीएम सुक्खू जल आयोग में मेंबर लगा चुके हैं। जोगेंद्र कंवर को भी 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर निष्कासित किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *