सेक्सटॉर्शन मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार, 1.60 लाख की ठगी:पहले लड़की का फोटो लगाकर किया कॉल, पुलिस अधिकारी बनकर धमकाया

बालोतरा पुलिस ने साइबर शील्ड ऑपरेशन के तहत सेक्सटॉर्शन मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लड़की का फोटो लगाकर फोन कॉल करके 1.60 लाख रुपए ठगने के साथ-साथ पुलिस अधिकारी बन कर फोन कर ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने घटना के एक माह बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार 4 फरवरी को एक बुजुर्ग ने साइबर सेल में उपस्थित होकर बताया- मेरे व्हाट्सऐप पर लड़की का फोटो लगी प्रोफाइल से कॉल आया। बात की उसके बाद इमरजेसी होना बताया। इस पर मैंने अपने खाते में रुपए भेज दिए। उसके बाद ब्लैकमेल कर रुपए मांगने शुरू कर दिए। फिर नए नंबर से दिल्ली पुलिस का अधिकारी होना बताकर कानूनी कार्रवाई करना बताकर और रुपए मांगे। इस प्रकार मुझसे 1 लाख 60 हजार 300 रुपए ठग लिए। जब उसकी मांग और बढ़ती गई तब मैं आपके पास आया हूं। मैं हदय रोगी हूं और दवाइयों के सहारे जीवन यापन कर रहा हूं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिणधरी थाने में अज्ञात साइबर ढग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एसपी हरि शंकर ने बताया- साइबर सेल की तकनीकी दक्षता से मामले का पर्दाफाश कर अज्ञात आरोपियों को नामजद किया गया। इस पर संदिग्ध बाबुराम पुत्र जुंजाराम निवासी मेवानगर पुलिस थाना जसोल को पुलिस टीम को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी बाबुराम को कोर्ट में पेश किया गया साथ ही पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही ठगे रुपए बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है। कार्रवाई में सिणधरी थाने के एएसआई लजपतसिंह, साइबर सेल के हैड कांस्टेबल गोमाराम,कांस्टेबल मोहनलाल, छगनलाल, मिश्रे खान, मोडाराम शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *