आपत्तिजनक वीडियो कांड का दूसरा आरोपी नागपुर से गिरफ्तार:सतना पुलिस ने कोर्ट में पेश कर सेंट्रल जेल भेजा, घर से अवैध बंदूक बरामद

सतना पुलिस ने विंध्य व्यापार मेला परिसर के बाथरूम में एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले का दूसरा फरार आरोपी संजय शाह नागपुर से पकड़ लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इस मामले में चेंबर के मंत्री हरिओम गुप्ता की शिकायत पर बीएनएस की धारा 79 के तहत प्रियांश गौतम और संजय शाह के खिलाफ कोलगवां थाने में अपराध दर्ज किया गया था। पकड़ में आए प्रियांश गौतम ने पुलिस को बताया कि खजुरी टोला निवासी संजय शाह ने पैसे का लालच देकर 23 दिसंबर की रात को उससे वीडियो बनवाया था। गिरफ्तार आरोपी के घर से अवैध बंदूक बरामद सतना पुलिस ने नागपुर से संजय शाह को पकड़कर लाया। उसके घर की तलाशी के दौरान पुलिस को एक बंदूक मिली, जिसका लाइसेंस रिन्यू नहीं था। पुलिस ने बंदूक जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 30 भी जोड़ी। रंगदारी वसूली का एक और केस दर्ज सिंधी कैंप निवासी 57 वर्षीय कारोबारी सुरेश बसानी की शिकायत पर संजय शाह के खिलाफ रंगदारी कर धन की अवैध वसूली करने के मामले में बीएनएस की धारा 308(5) के तहत एक और केस दर्ज किया गया है। मामला कैसे सामने आया 23 दिसंबर की रात मेला परिसर के बाथरूम में युवती का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। आयोजक मंडल की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 79 के तहत जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से पहले आरोपी प्रियांश गौतम को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वीडियो संजय शाह के पैसे का लालच देने पर बनाया गया था। साइबर सेल के जरिए पुलिस को संजय शाह की लोकेशन नागपुर, महाराष्ट्र में मिली और उसे गिरफ्तार कर सतना लाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *