बालोद| जिले में प्राकृतिक आपदा से मरे 6 लोगों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। संबंधित तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वीकृत राशि निकालकर मृतकों के निकटतम वारिसों को भुगतान करें। मृतक देवकी बाई के पति प्रताप सिन्हा ग्राम सोंहतरा, शैलबाला साहू के पति अलखराम साहू ग्राम बगईकोन्हा, अंगेश्वरी भुआर्य के पति मोहन लाल ग्राम नंगूटोला, हिरमत बाई के पति बसंत कुमार ग्राम रेंगाडबरी तहसील डौंडी लोहारा को मुआवजा, निर्मल सिंह की पत्नी सवाना बाई ग्राम हितापठार, समीर नेताम के पिता गजपति ग्राम रेंहची को 4 लाख स्वीकृत की गई है।


