आपसी विवाद में मारपीट, चार महिला सहित पांच लोग घायल

भास्कर न्यूज | गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में मंगलवार को चार महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में शमशाद खान 35 वर्ष उसकी पत्नी सफीना बीबी 32 वर्ष उसकी पुत्री सानिया बीवी 19 वर्ष एवं रानी बीबी 17 वर्ष के नाम शामिल है। दूसरे पक्ष के असुद्दीन खान की पत्नी हसबुन बीबी 35 वर्ष का नाम शामिल है। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में रानी बीवी ने आरोप लगाइ है की उसके बगल के अजमल खान की पत्नी नेहा बीवी ने मोबाइल कन्वर्ट कर बात सुनने की आरोप लगाकर सानिया बीवी के साथ मारपीट कर रही थी। इस घटना को देखकर रानी बीवी उसकी मां सफीना बीवी आदि ने बीच बचाव करने गई तो रिजवान खान असदुद्दीन खान हसबुन बीवी तरन्नुम बीबी कुजमा खातून आदि ने एकजुट होकर उक्त लोगों के साथ मारपीट कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने सभी को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया है कि समजद खान सहित उसके परिवार के सफ़ीना बीबी, मुस्कान खातून, सानिया खातून , कोशिश खातून ने उसके पुत्री का मोबाइल नंबर को डायवर्ड कर बात सुनने का प्रयास कर रही थी। जब इस बात को लेकर पूछने गई तो ये उक्त सभी मिलकर हसबुन बीबी के साथ मिलकर मार पीट कर घायल कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *