आपस में रैगिंग नहीं करने का निर्देश, परिणाम और सजा के बारे में बच्चों को दी गई जानकारी

भास्कर न्यूज | सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला के पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना में जिला के उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित हुई। आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जमां और उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप देव शेखावत के अलावा भवन निर्माण विभाग के अभियंता सदर अस्पताल लोहरदगा के चिकित्सक और दो अभिभावक प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित थे। वही बैठक में विद्यालय संचालन और शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। शिक्षक शिक्षिका और छात्र छात्राओं का मूलभूत सुविधाओं का विधि व्यवस्था के बारे में निर्णय लिया गया। साथ ही विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य द्वारा मानविकी संकाय के लिये भवन निर्माण, मुख्य पथ से विद्यालय द्वार तक सड़क चौड़ीकरण, जिला के चिकित्सकों द्वारा समय समय पर छात्र छात्राओं का टीकाकरण, विद्यालय के खेल प्रांगण में व्यायाम के लिए ओपन जिम और विद्यालय में हाईमास्ट लाइट के लिये उपयुक्त से अपील किया गया। जिस पर उपायुक्त ने जल्द ही सभी चीजों का निर्माण की बात कही। वहीं बैठक के उपरान्त उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त के द्वारा विद्यालय के सभागार में विद्यालय के बच्चे बच्चियों के साथ शिक्षा और विद्यालय में व्यवस्था से संबंधित चर्चा किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा आपस में रैगिंग नहीं करने का निर्देश देते हुए रैगिंग का परिणाम एवं सजा के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। वहीं छात्र छात्राओं द्वारा जिला के वरीय पदाधिकारियों से करियर के सम्बन्ध में अनेकों तरह का सवाल पूछा गया। जिसके विषय में जबाब जिला के अधिकारियों के द्वारा विस्तृत रूप से दी गई। बैठक में शामिल उपायुक्त का स्वागत करते विद्यालय प्रबंध के पदाधिकारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *