बच्चों की पढ़ाई में देंगे पूरा साथ : अभिभावक

लोहरदगा| सदर प्रखंड के ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुक्रवार को पेरेंट्स टीचर मीटिंग हुई। इसमें स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर चर्चा हुई। अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में वे पूरा सहयोग देंगे। प्रधानाचार्य शंकर कुमार ने कहा कि स्कूल का प्रयास है कि कम खर्च में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा मिले। उन्होंने बताया कि नए सत्र में बच्चों के लिए कंप्यूटर प्रैक्टिकल, स्पोकन इंग्लिश और रीजनिंग की क्लास शुरू की जाएगी। इससे बच्चों का समग्र विकास होगा। आने वाले वर्षों में वे बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। मीटिंग में सुमन गुप्ता, पूजा मिंज, किरण ज्योति लकड़ा, मैरी गोत्तरी, खुशबू कुमारी, एनम मिंज और कई अभिभावक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *