आपात स्थितियों से निपटने को लेकर तैयारियों की समीक्षा की

भास्कर न्यूज | अमृतसर सचिव प्रशासन कमल किशोर ने आपात स्थितियों से निपटने को लेकर डीसी-सीपी, निगम कमिश्नर व अन्य विभागों के अफसरों संग मिनी सचिवालय में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने व सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है, इसमें संभावित हमला भी शामिल है। युद्ध संबंधी अफवाहों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। नागरिक सुरक्षा, मॉक ड्रिल, ऊंची इमारतों, सुरक्षित स्थानों, हवाई हमलों के दौरान क्रैश ब्लैकआउट और लोगों को सूचित करने के लिए सायरन बजाने को कहा। धर्मशालाओं, होटलों व अन्य रैन बसेरों की जांच करें। संदिग्धों पर नजर रखें। डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि हवाई या ड्रोन हमले या युद्ध की स्थिति में लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए हर तरह से तैयार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *