अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपप्रधान रंजन अग्रवाल और पंजाब व्यापार मंडल के प्रधान राजीव अनेजा ने कहा कि भारत-पाक तनाव के बीच व्यापारियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पंजाब सरकार को 250 करोड़ की केपिटल सबसिडी अविलंब बहाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें से करीब 1500 करोड़ सबसिडी ही कुछ व्यापारियों को रिलीज हुई है, अधिकांश व्यापारी सबसिडी से अभी तक वंचित हैं। उन्होंने कहा कि सबसिडी जल्द बहाल करनी चाहिए ताकि कारोबारियों को राहत मिल सके। गुरमीत लूथरा | अमृतसर पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच 20 से जारी तनाव से कारोबार पर विपरीत असर पड़ा है। सरहदी इलाके की इंडस्ट्री में काम करने वाले 15 प्रतिशत प्रवासी मजदूर घरों को लौट गए हैं वहीं ब्लैकआउट के चलते प्रोडक्शन भी 50 प्रतिशत तक गिर गई है। हालात यह हैं कि आधे से ज्यादा शॉल व कपड़ा इंडस्ट्री के आर्डर भी कैंसिल हो गए हैं। नतीजन उद्योगपतियों ने केंद्र सरकार से प्रदेश को 25 हजार करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग की है ताकि नुक्सान से उबर सकें। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ और महासचिव समीर जैन ने केंद्र सरकार से पंजाब को जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर करीब 25 हजार करोड़ का पैकेज देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले बरसों के दौरान जम्मू-कशमीर, हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों को केंद्र सरकार द्वारा 20-20 हजार करोड़ के विशेष आर्थिक पैकेज दिए गए हैं, जबकि पंजाब को दशकों से कोई पैकेज नहीं दिया गया है, जबकि जब भी भारत-पाक में तनाव होता है तो सबसे पहले अटारी सीमा प्रभावित होती है। फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संदीप खोलसा और उपप्रधान नवल गुप्ता ने कहा किया कि फोकल प्वाइंट कि 437 औद्योगिक यूनिट्स में से करीब 22 हजार से अधिक प्रवासी मजदूर काम करते हैं। भारत-पाक के बीच तनाव के चलते 15 प्रतिशत मजदूर यूपी और बिहार अपने घरों को लौट गए हैं। हालांकि सीजफायर लागू हो चुका है, परिस्थितियां सामान्य हो रही हैं। लेबर को वापस बुलाने के लिए संपर्क साधा जा रहा है मगर उक्त मजदूरों का कम से कम 15 दिन से पहले लौटने की संभावना नहीं है।


