भास्कर न्यूज | अमृतसर जिले के 41 सेवा केंद्रों में आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्ट विभाग से जुड़ी 29 तरह की सेवाएं मिलेगी। इसके लिए सेवा केंद्रों के कर्मचारियों को सोमवार दोपहर 3 घंटे तक ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग में कर्मचारियों को बताया गया कि किस तरह से ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी व अन्य सेवाओं का आवेदन करना है। आरटीओ खुशदिल सिंह ने भी कर्मचारियों को बारीकी से हर बात समझाई। उन्होंने कहा कि विभाग में बहुत से कामों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है और अकसर लोगों को इसमें परेशानी आती है। वह इस सुविधा के लिए एजेंटों के हत्थे चढ़ जाते हैं और यहीं से ही भ्रष्टाचार का काम शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि अब हम यह सेवाएं सेवा केंद्र में आवेदन करने का प्रबंध कर रहे हैं, जिससे आवेदक सरकार की ओर तय की गई फीस देकर सेवा केंद्रों पर इसके आवेदन कर सकेंगे। इससे एजेंटों के चक्कर और भ्रष्टाचार कम होगा। उन्होंने इस संबंध में सेवा केंद्र के कर्मचारियों को विस्तार में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन सेवाओं में लर्निंग लाइसेंस, नया लाइसेंस, हाईपोथिकेशन, एडिशन, टर्मिनेशन, डुप्लीकेट आरसी, ट्रांसफर ऑफ ऑनरशिप जैसी अहम सेवाएं शामिल है, जिसकी लगभग हर एक जागरूक को जरूरत रहती है।


