अमृतसर | बीएसएफ ने 24 घंटे में 2 सरहदी गांवों में ड्रोन और रिवाल्वर के पार्ट बरामद किए। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि काहनगढ़ में किसान की सूचना पर खेतों में पड़े 3 ड्रोन और रिवाल्वर के पार्ट्स बरामद किए। इसके अलावा इंटेलिजेंस विंग की सूचना पर जवानों ने सुबह 11.30 बजे गांव निशोके से क्षतिग्रस्त ड्रोन बरामद किया। बीएसएफ ने एक बार फिर से तस्करों के इरादों का नाकाम कर दिया है। उक्त समस्त ड्रोन व हथियार पाकिस्तान सीमा से भारत में पहुंचाए गए हैं।


